भारत में अटारी बार्डर पर लहराएगा एशिया का सबसे ऊंचा 460 फीट वाला तिरंगा, मोदी सरकार ने लिया फैसला

PATNA : एशिया का सबसे ऊंचा 460 फीट का तिरंगा अटारी बॉर्डर पर लहराएगा, गुलमर्ग में सेना लगा रही 100 फीट का तिरंगा : पाकिस्तान से लगते अटारी बाॅर्डर पर शान बढ़ा रहे देश के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को 200 मीटर और बॉर्डर के नजदीक स्थापित किया जाएगा। साथ ही तिरंगे की ऊंचाई में भी 100 फीट इजाफा करने के लिए प्रस्ताव केंद्रीय गृहमंत्रालय को भेजा गया है। ताकि गैलरी में बैठकर बीएसएफ की बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने वाले पाकिस्तान के दर्शकों को भी इसके दीदार हो सकें।

फिलहाल इसे शिफ्ट करने के लिए नई जगह पर गोलाकार प्लेटफार्म भी बना दिया गया है। कोरोना काल के चलते अभी अटारी बाॅर्डर पर रिट्रीट देखने के लिए आम लोगों का प्रवेश करीब 17 महीनों से वर्जित है। यहां रोजाना 30 से 40 हजार टूरिस्ट पहुंचते रहे हैं और उनको बैठने के लिए गैलरी कम पड़ जाती थी। जीरो लाइन से चंद कदम दूरी पर बने स्वर्ण जयंती द्वार के सामने तिरंगे को स्थापित करने के लिए हाई-वे अथाॅरिटी ने गोलाकार प्लेटफार्म बना दिया है, जहां तिरंगा लगाया जाएगा।

इधर, स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय सेना के प्रयासों से गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट में 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कश्मीर में यह तिरंगा सबसे ऊंचा होगा। राज्य में एक हजार स्थानों पर तिरंगा लहराएगा। लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंटजिस जगह पर ध्वज लगना है उसके दोनों तरफ सड़क के किनारे खाली जगह पर बड़ी एलईडी लगनी है ताकि जो गैलरी में न पहुंच सकें यहीं से रिट्रीट का नजारा देख सकें। इन्हीं जगहों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैंं।

ध्वज गैलरी में बैठने वालों को दिखाई नहीं देता। इसके विपरीत पाकिस्तान का 400 फीट ऊंचा झंडा दिखाई देता है। इसको लेकर दर्शकों ने कई बार एेतराज किया। इसी के चलते नेशनल हाई-वे अथारिटी अॉफ इंडिया ने बीएसएफ के सुझाव पर शिफ्टिंग तथा ऊंचाई बढ़ाने की पहल की है। अथाॅरिटी के अॉफिशियल्स के मुताबिक ध्वज जब शिफ्ट होगा तो ऊंचाई भी 100 फीट बढ़ाई जाएगी। यानी 460 फीट का एशिया का सबसे ऊंचा ध्वज हो जाएगा। जीरो लाइन से 200 मीटर की दूरी पर तिरंगा… मार्च 2017 में देश का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया था। पोल की ऊंचाई 360 फीट, वजन 55 टन है। जबकि तिरंगे की लंबाई 120 तथा चौड़ाई 80 फीट थी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *