BREAKING : कांग्रेस में शामिल होंगे कन्हैया कुमार, राहुल-प्रियंका से मिलने के बाद जल्द होगा ऐलान

PATNA= भाकपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं कन्हैया, बड़े कांग्रेसियों से हो रही युवा भाकपाई की बात : जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा नेता कन्हैया कुमार, कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में कांग्रेस नेताओं से उनकी बातचीत हो रही है। कांग्रेस, उत्तरप्रदेश चुनाव में उनका भरपूर इस्तेमाल करना चाहती है। कांग्रेसी सूत्रों के मुताबिक ऐसा जल्द होगा। अगर अब तक की तरह सबकुछ ठीक रहा, तो कन्हैया की राहुल गांधी के साथ बैठक होगी और फिर वे कांग्रेस में आ जाएंगे। राहुल, कन्हैया को पार्टी में लाने का खासा आग्रह रखते हैं।

कन्हैया, पिछला लोकसभा चुनाव भाकपा के टिकट पर लड़े थे। उनकी लड़ाई भाजपा के गिरिराज सिंह से हुई। कन्हैया हार गए। भाजपा के खिलाफ मिजाज व माहौल बनाने की उनकी देशव्यापी कवायद जारी है। खबर है कि नई परिस्थिति में वे कांग्रेस के साथ राजनीतिक पारी शुरू करने को तैयार हैं। सूत्रों ने बताया कि कन्हैया को शामिल करने पर कांग्रेस के शीर्ष स्तर पर गंभीर विचार चल रहा है। यह सब ऐसे समय में हो रहा है, जब कांग्रेस, नेतृत्व संकट का सामना कर रही है; पब्लिक को आकर्षित करने के लिए उसे बड़े चेहरों की दरकार है। कन्हैया, खासकर युवाओं की भीड़ को खींचने वाला माने जाते हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *