बदमाशों ने रंगदारी देने से मना करने पर मुर्गा व्यवसायी को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर

जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक मुर्गा व्यवसायी को गोली मार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार असांव थाना क्षेत्र के पतार गांव निवासी मुर्गा दुकानदार सलमान हुसैन पर रंगदारी नहीं देने के कारण चार की संख्या में आये अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीँ गोली लगने से सलमान हुसैन गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सिवान सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। वही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

वहीँ सारण में एक बार फिर अपराधियों ने अपना मनोबल दिखाते हुए फ्लिपकार्ट कंपनी के एक कर्मी को दिनदहाड़े गोली मार दी है। कर्मी की स्थिति गंभीर देखते हुए छपरा सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पीछे हुई है। घायल की पहचान मेहिया माला गांव निवासी मनोज सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में की गयी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। साथ ही अपराधियों को दबोचने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *