बिहार में भीषण ठंड के कारण बर्फबारी, दरभंगा-मधुबनी-पूर्णिया-किशनगंज में काेल्ड डे का अलर्ट

पटना में पछुआ हवा की रफ्तार घटी तो न्यूनतम पारा 1 डिग्री बढ़ा, 4 शहराें में काेल्ड डे का अलर्ट, यहां कोल्ड डे का अलर्ट-पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी अाैर दरभंगा।, गया प्रदेश में सबसे ठंडा रहा यहां का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री

पछुअा हवा की रफ्तार 5 से 6 किलाेमीट प्रतिघंटा चलने की वजह से राजधानी समेत सूबे के ज्यादातर हिस्साें में न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री से. की गिरावट दर्ज की गई है। इससे कनकनी में कमी हुई। मंगलवार काे पटना का न्यूनतम पारा करीब एक डिग्री का इजाफा हुअा अाैर यह 7.6 डिग्री से. दर्ज किया गया जबकि गया दूसरे दिन भी सूबे में सबसे ज्यादा सर्द रहा। यहां का न्यूनतम पारा 1.1 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई अाैर 5.2 डिग्री से. रिकाॅर्ड किया गया। मंगलवार काे सूबे का अाैसतन न्यूनतम तापमान 8 से 9 अाैर अाैसतन अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री रहा।

अगले चाैबीस घंटे में बक्सर, भभुअा कैमूर, अाैरंगाबाद, गया, नवादा में शीतलहर काे लेकर अर्लट है जबकि पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी अाैर दरभंगा में काेल्ड डे रहेगा। पटना माैसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि उत्तरी अाैर उत्तरी पछ़ुअा हवा की रफ्तार कम हाे गई है। अगले दाे दिनाें में सूबे में एक-दाे स्थानाें पर हल्का से मध्यम कुहासा छाएेगा। अगले पांच दिनाें में माैसम के शुष्क रहने की संभावना है। बिहार के ऊपर एक साइक्लाेनिक सर्कुलेशन था जाे बांग्लादेश की अाेर शिफ्ट हाे गया है।

सर्द बुनावट जमुई- छह किमी की रफ्तार से चली पछिया हवा ने दोपहर बाद से ही कनकनी बढ़ा दी है। अगले चार दिनों तक ऐसी ही ठंड पड़ने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सोमवार की रात पेड़ पर बने मकड़ी के जालों, खेत-खलिहान और सरसों के फूल पर गिरी ओस की बूंदें बर्फ की तरह जम गई थी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *