अभी-अभी : नहीं रहे मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामदेव झा दरभंगा में शोक की लहर

नहीं रहे मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ रामदेव झा दरभंगा में शोक की लहर : अभी-अभी एक खबर आ रही है कि मैथिली साहित्य के वरिष्ठ साहित्यकार और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉक्टर रामदेव झा नहीं रहे। आज दरभंगा स्थित एक निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया है। वह कई दिनों से बीमार थे।

ताजा अपडेट के अनुसार जैसे ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंची वैसे ही शोक संवेदना की लहर दौड़ पड़ी। मैथिली के साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ अमलेन्दु शेखर पाठक ने बताया कि डॉक्टर रामदेव झा एक तरह से मैथिली साहित्य के विकीपीडिया थे।

अपनी विद्वता के कारण उन्हें कई सम्मान मिल चुका था। साहित्य अकादमी की ओर से उन्हें मूल पुरुषकार, अनुवाद पुरस्कार एवं बाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका था।

अगर आप हमारी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप हमें 8292560971 पर गुगल पे या पेटीएम कर सकते हैं…. डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *