दुनिया में सबसे लंबी है इस शख्स की नाक, हर दिन लगातार बढ़ता जा रहा साइज

पूरी दुनिया कई रहस्यों से भरी पड़ी है और दुनियाभर में कई लोग अपनी विचित्र कारनामे और शारीरिक बनावट के कारण भी सुर्खियों में रहते हैं। आप हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहें हैं, जिसकी नाक दुनिया में सबसे ज्यादा लंबी है। इस शख्त को नाम है Mehmet Ozyurek , जो तुर्की के रहने वाले हैं। मेहमत ज्यूरेक की नाक दुनिया में सबसे लंबी है और इसलिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। सबसे खास बात यह है कि Mehmet Ozyurek की नाक लगातार बढ़ रही है यानी आने वाले दिनों में यह 3.5 इंच (8.8 सेंटीमीटर) से भी लंबी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Mehmet Ozyurek की उम्र अभी 71 साल है और तुर्की निवासी यह शख्स 3.5 इंच (8.8 सेंटीमीटर) लंबी नाक के साथ दुनिया के एकमात्र जीवित व्यक्ति हैं। करीब 11 साल पहले उनका नाम उनकी नाक के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। ओजियुरेक का कहना है कि इस उम्र में भी उनकी नाक की लंबाई लगातार बढ़ रही है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बताया है कि दुनिया में जीवित लोगों में सबसे लंबी नाक का रिकॉर्ड Mehmet Ozyurek है, लेकिन वे अभी भी थॉमस वेडर्स का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं। इतिहास में सबसे लंबी नाक का रिकॉर्ड अंग्रेज थॉमस वेडर्स के नाम दर्ज है। थॉमस वेडर्स 18वीं सदी में हुए थे और उनकी नाक 7.5 इंच (19 सेमी) लंबी थी। हालांकि थॉमस वेडर्स अब जीवित नहीं है तो यह रिकॉर्ड Mehmet Ozyurek के नाम हो गया है।

Mehmet Ozyurek को नाक की वजह से भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि नाक चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाती है। अगर नाक सही शेप में नहीं है तो आपका चेहरा अजीब लगने लगता है। मेरी लंबी नाक देखकर लोग मेरा मजाक उड़ाते थे। शुरू में बुरा लगा, लेकिन फिर आदत बन गई। अब इसी वजह से मेरा नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *