डॉ. शंकर नाथ झा को मिलेगा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद शिक्षा पुरस्कार, CM नीतीश पुरस्कृत करेंगे

डॉ. शंकर नाथ झा को मिलेगा मौलाना अबुल कलाम आज़ाद शिक्षा पुरस्कार, CM नीतीश पुरस्कृत करेंगे : जुमुई के डॉ. शंकर नाथ झा का चयन मौलाना अबुल कलाम आज़ाद शिक्षा पुरस्कार 2021 के लिए किया गया है। 11 नवंबर को शिक्षा दिवस के दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन्हें पुरस्कृत करेंगे। इस पुरस्कार के साथ ढाई लाख की राशि भी दी जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान देने वालों को यह पुरस्कार राज्य सरकार देती है।

दलित बस्तियों में मुसहर जाति के बच्चों को शिक्षित करने की दिशा में एक टोला से शुरू किया गया इनका अभियान अब 55 टोलों तक पहुंच गया है, जिससे 5500 बच्चे जुड़े हुए हैं। जमुई जिले में सामाजिक सहयोग से दो स्कूलों की स्थापना की। इनके प्रयास से पांच बच्चे राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता में शामिल हुए और 25 बच्चे सरकारी नौकरी प्राप्त किये। 450 बच्चों का बाल-विवाह होने से बचाया। 950 बाल श्रमिकों को विद्यालय में नामांकित कराया। वर्ष 1981 से 2019 तक ये राज्य सरकार में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर थे। पुरस्कार के लिए गठित चयन समिति की अध्यक्षता शिक्षा सचिव असंगबा चुबा आओ ने की। समिति के अन्य सदस्यों में सतीश चंद्र झा, डॉ विनोदनन्द झा, प्रो अरुण कमल, डॉ इम्तियाज़ अहमद, प्रो आरके वर्मा, प्रो विजय कुमार चौधरी आदि थे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *