नेहरू ने जेल में बुनी थी साड़ी, 70 साल बाद सामने आया फोटो

पटना :उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भारतीय जनता पार्टी की सांसद मेनका गांधी ने अपने बेटे वरुण गांधी की एक तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है। वरुण और यामिनी की शादी की इस तस्वीर में मेनका साड़ी में नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने बताया है कि जो साड़ी वो पहने दिख रही हैं, उसे भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने आजादी के आंदोलन के दौरान जेल में रहते हुए बुना था।

पंडित जवाहर लाल नेहरू यानी देश के पहले प्रधानमंत्री ने आजादी के आंदोलन के दौरान जेल में साड़ी बुनी थी। साड़ी 70 साल पुरानी है। बता दें कि इसकी जानकारी उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद मेनका गांधी ने बेटे वरुण गांधी और यामिनी की शादी की तस्वीर के साथ ट्वीट पर पोस्ट डाल दी है। उन्होंने बताया है कि शादी में वह जिस साड़ी में नजर आ रहीं है वो जवाहर लाल नेहरू ने बुनी थी।



पिंक कलर की है साड़ी

मेनका गांधी ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल पर वरुण गांधी और यामिनी की शादी की एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में मेनका गांधी पिंक कलर की कॉटन साड़ी में दिख रही हैं। मेनका गांधी ने लिखा, मैंने जो साड़ी पहनी हुई है। वो 70 साल पुरानी है, उसे पंडित जवाहर लाल नेहरू ने बुना था। मैंने यह साड़ी बनारस में अपने बेटे की शादी में पहनी थी। मेरी बहू यामिनी ने जो एंटीक साड़ी पहनी है, वह मेरी सास (इंदिरा गांधी) ने मुझे मेरी शादी के दिन दी थी।


डिलीट कर दिया ट्वीट
मेनका गांधी ने साड़ी को लेकर कि गए ट्वीट को कुछ देर बाद डिलीट कर दिया। मेनका गांधी संजय गांधी की बीवी हैं। संजय गांधी इंदिर गांधी के बेटे और जवाहर लाल नेहरू के नाती थे। मेनका सुल्तानपुर से और उनके बेटे वरुण गांधी पीलीभीत से सांसद हैं। मेनका केंद्र सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *