पटना की नई लाइफ लाइन, विधानसभा से गांधी मैदान तक बनेगा डायरेक्ट फ्लाईओवर, जाम खत्म

जीपीओ फ्लाईओवर से आर-ब्लॉक फ्लाईओवर को जोड़ने वाले फ्लैंक के निर्माण की योजना पर कार्य काफी तेजी से चल रहा है। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने मार्च तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का दावा किया है। यह फ्लाईओवर पटना की नई लाइफ लाइन होगी। इसके बनने के बाद आर ब्लॉक से फ्लाईओवर पर चढ़ने के बाद सीधे गांधी मैदान तक जा सकेंगे। इससे जाम में नहीं फंसेंगे।

इस पर चढ़ने के बाद लोग सीधे करबिगहिया जंक्शन, मीठापुर, बुद्ध मार्ग, कंकड़बाग व गांधी मैदान जा सकेंगे। आर ब्लॉक रोटरी के बनने के बाद अब हार्डिंग पार्क की जाने वाले फ्लैंक का निर्माण कराया जा रहा है।

तेजी से चल रहा फ्लाईओवर का काम : {अभी इस ओवरब्रिज के 490 मीटर लंबे वीरचंद पटेल पथ फ्लैंक व 465 मीटर लंबे सप्तमूर्ति फ्लैंक पर यातायात चालू है {11 नवंबर 2018 तक काम पूरा करना था, पर फ्लाईओवर के डिजाइन में गड़बड़ी के कारण यह दो बार अटका।

जोड़े जा रहे दोनों फ्लाईओवर : पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के स्तर पर समीक्षा के क्रम में भी इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद दोनों फ्लाईओवर को लिंक करने की कार्रवाई को तेज कर दी गई है।

छह साल से चल रहा निर्माण कार्य : {बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने 12 नवंबर 2015 को आर ब्लॉक फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *