जब लालू प्रसाद यादव को लगी प्यास तो लैंड करवाने लगे थे प्लेन, गृहमंत्री के कारण नहीं मिली थी इजाजत

Lalu Prasad Yadav: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव देश की राजनीति के चर्चित नाम हैं। उनसे जुड़े कई किस्से कहानियां काफी लोकप्रिय हैं। ऐसा ही एक किस्सा है जब लालू यादव को प्लेन में प्यास लगी तो वह फ्लाइट को पटना की जगह रांची में ही लैंड करवाने लग गए थे। आइए जानें क्या थी पूरी कहानी।

ये पूरा मामला साल 1991 का है। तब लालू बिहार के सीएम थे। उस वक्त तक लालू जनता दल यूनाइटेड में ही थे। तब जदयू का राष्ट्रीय अधिवेशन ओडिशा के पुरी में था जिसमें शामिल होने लालू भी पहुंचे थे। वहां से वापसी में पार्टी के कुछ नेताओं और पत्रकारों के साथ लालू पटना के लिए प्राइवेट प्लेन में सवार हुए। तब उनके एक मित्र ने उन्हें भूजा पैक करके दिया था कि रास्ते में खा लिजिएगा।

लालू प्लेन में सवार हुए और भूजा भी खाए। भूजा खाने के बाद लालू को तेज प्यास लग गई। वह ऐसा दौर था बोतल बंद मिनरल वाटर का चलन शुरू नहीं हुआ था। प्यास से परेशान लालू ने पायलट से प्लेन को रांची में ही लैंड करवाने की इच्छा जताई और कहा कि पानी पीकर पटना निकल लेंगे। तब रांची बिहार में ही हुआ करता था। 

पायलट ने लालू के आदेश पर प्लेन को रांची हवाई अड्डे पर लैंड कराने के लिए जरूरी निर्देश भेजे। लेकिन एयरपोर्ट की तरफ से लालू के प्लेन को लैंड करने की इजाजत नहीं मिली।

दरअसल उसी समय एयरपोर्ट पर तत्कालीन गृहराज्य मंत्री सुबोध कांत सहाय का प्लेन भी मौजूद था। सुरक्षा कारणों से लालू के प्लेन को लैंड कराने से मना कर दिया गया। थोड़ी देर तक रांची हवाई अड्डे के ऊपर ही मंडराने के बाद लालू का प्लेन पटना की तरफ बढ़ गया।

इस पूरे किस्से को टाइम्स ऑफ इंडिया में पत्रकार रहे लव कुमार मिश्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था। लव कुमार मिश्रा ही वह शख्स थे जिन्होंने लालू प्रसाद यादव को भूजा पैक करके दिया था।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *