‘मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चों के साथ हुआ जा’नवरों जैसा सलूक’

राजद की ओर से बिहार में आयोजित मानव श्रृंखला पर तंज कसते हुए निशाना साधा गया है। एक ट्वीट के माध्यम से राजद ने आरोप लगाया है कि मानव श्रृंखला के दौरान बच्चों को जबरन ठंड में घर से बुलाकर लाइन में खड़े किए गए और शिक्षकों को भी आने के लिए बाध्य किया गया।

Rashtriya Janata Dal@RJDforIndia नामक Twitter खाते से कहा गया है कि कड़ाके के जा/नलेवा सर्दी में बच्चों की जा/न जो/खिम में डालकर जानवरों की तरह बसों की छत, ट्रैक्टर और टेम्पो में ज़/बरदस्ती ठूँ/सकर मानव शृंखला में भाग लेने के लिए ढ़ोया जा रहा है। नीतीश जी यह जीवन बचाओ नहीं जीवन छिनों यात्रा है। बच्चों से इतना क्रू/र मज़ाक़। कहाँ है मानव अधिकार आयोग?

क्या है सरकारी दावा : बिहार में जल-जीवन-हरियाली, नशामुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के खिलाफ रविवार को विश्व की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला बनाई गई है। पूर्वाह्न 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आधे घंटे तक जब 4.27 करोड़ से अधिक लोग एक-दूसरे का हाथ थामेे खड़े हैं। इसके साथ बिहार ने 2018 का अपना ही पुराना विश्‍व रिकार्ड तोड़ दिया है। इसके पहले 2017 में शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए बिहार में 11292 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई थी, जिसके रिकार्ड को बिहार वासियों ने दहेज प्रथा एवं बाल विवाह के खिलाफ 13654 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर तोड़ा था।

राज्य सरकार मानव श्रृंखला का डाक्यूमेंटेशन भी करा प्रमाण स्वरूप वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने वाली अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों को सौंपेेेगी। इसके लिए 15 हेलीकॉप्टर एरियल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी में लगाए गए हैं। लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि भी आमंत्रित किए गए हैं।

प्रदेश भर की मानव श्रृंखला का मुख्य केंद्र पटना का गांधी मैदान है। गांधी मैदान से चार दिशाओं में मानव श्रृंखला का जुड़ाव होगा। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा एवं यूनाइटेड नेशंस के प्रतिनिधि अतुल बगाई समेत अन्य मंत्री व आला अधिकारी मौजूद हैं। गांधी मैदान में मानव श्रृंखला बिहार के नक्शे पर बनाई गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *