रक्षाबंधन पर 200 साल के बाद बन रहा अद्भुत संयोग, इनकी बदलेगी किस्मत, जानिए क्या कहते हैं पंडितजी

200 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हो सकते हैं मालामाल! : हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का विशेष महत्व है। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन राखी का पर्व मनाया जाता है। इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण 30 और 31 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस साल रक्षाबंधन का दिन काफी खास है, क्योंकि इस दिन कई ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने के साथ कई खास योग और नक्षत्र बन रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 200 सालों के बाद बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन इस अद्भुत योग के बनने से कई राशियां मालामाल हो सकती है। घर-परिवार में खुशियां आने के साथ धन लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन किन राशियों के जीवन में ला सकता है खुशियां।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन के दिन शनि और गुरु दोनों ही अपनी स्वराशि में वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। जहां गुरु मेष राशि में होंगे, तो वहीं शनि कुंभ राशि में वक्री अवस्था में होंगे। इसके साथ ही इस दिन 30 अगस्त को रात 8 बजकर 46 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा और इसके बाद शतभिषा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। ये नक्षत्र 31 अगस्त को शाम 5 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। ऐसे में शनि भी शतभिषा नक्षत्र के पहले चरण में विराजमान रहेंगे।

ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वराशि सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। बता दें कि इस राशि में बुध भी वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। ऐसे में बुधादित्य योग बन रहा है। ऐसे में रक्षाबंधन का दिन कई राशियों के लिए खास है। नौकरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है।

इस राशि में गुरु वक्री अवस्था में होंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। इस राशि के जातकों का बिजनेस में बढ़ोतरी के साथ अचानक धन लाभ हो सकता है। आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी लाभ मिल सकता है। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना शुभ होगा। वाहन या फिर संपत्ति खरीदने का भी मौका मिल सकता है।

सिंह राशि में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही इस सूर्य मघा नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता के साथ अपार धन-संपदा प्राप्त हो सकती है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। लंबे समय से चली आ बीमारी भी दूर हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए भी रक्षाबंधन का दिन अच्छा साबित हो सकता है। शनि इसी राशि में वक्री अवस्था में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही विदेशी व्यापार करने में भी सफलता मिल सकती है। नौकरी में भी आपकी स्थिति प्रबल होगी। वैवाहिक जीवन में अच्छा जाने वाला है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *