बिहार के बेगूसराय निवासी नसीम को सलाम, गरीबों के बीच बांट रहे फ्री राशन, PM केयर में दिया 25 लाख

बेगूसराय के नसीम अहसन अपने घर के बाहर ही ग़रीबों के लिए राशन वितरण कर रहे हैं। ऐसे लोग जिन्हें सरकारी मदद नहीं मिल पा रही है उन्हें 5 किलो चावल, 5 किलो आटा,1 किलो दाल,1 किलो चीनी, 500 ग्राम करूतेल,1 किलो नमक, ढाई किलो आलू, 1 किलो प्याज़ एक साबुन के साथ 200 रूपया नगद हरी सब्जी खरीदने के लिए दिया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि अगर ज़िला प्रशासन लोगों की सूची देगा तो उनके घर भी यथासंभव मदद पहुँचाने का प्रयास करेंगे। नसीम जी ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दस लाख, मुख्यमंत्री राहत कोष तथा रेड क्रॉस बेगूसराय में एक-एक लाख रुपए कोरोना आपदा से निपटने के लिए डोनेट किया है। ऐसे सभी प्रयासों को प्रोत्साहित कीजिए।

रामकृपाली सिंह ने बेगूसराय को दिया दो वेंटीलेटर व 10 ईसीयू बेड : को/रोना के इस जंग में जब आम लोगों को मदद की जरूरत हुई तो कई लोगों ने आगे बढ़कर इन लाचार और जरूरतमंद लोगों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। इसी कड़ी में बेगूसराय जिले के रामदीरी निवासी रामकृपाल सिंह की कम्पनी रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी रंजन सिंह ने बेगूसराय सदर अस्पताल के लिए जहां दो वेंटीलेटर, 10 आईसीयू बेड तथा 2000 पीस सेनेटाइजर दान के रुप में दिया है।

रंजन कुमार ने बताया कि अलग-अलग फंड में कुल एक करोड़ पांच लाख रुपए कोरोना से लड़ने के लिए सहयोग के रुप में दिया है। रंजन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत कोष में 25 लाख, मुख्यमंत्री राहत कोष बिहार में 25 लाख, मुख्यमंत्री राहत कोष झारखंड में 25 लाख, मुख्यमंत्री राहत कोष त्रिपुरा में 15 लाख, बेगूसराय सदर अस्पताल के लिए 10 लाख और देवराहा हंस बाबा ट्रस्ट के लिए पांच लाख रुपए का दान दिया गया है। रंजन सिंह ने कहा कि है कि आज देश कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहा है।

रजनीश ने एक लाख रुपए सीए राहत कोष में : विधान पार्षद सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक रजनीश कुमार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। विधान पार्षद ने अपने निजी कोष से यह सहायता राशि दी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *