EXCLUSIVE : मधुबनी-समस्तीपुर-बक्सर-बेतिया-मोतिहारी बनेगा नगर निगम, 30 नगर पंचायतें बनेगी परिषद

उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद के निर्देश के बाद विभाग ने नए नगर निकायों के गठन और पुराने निकायों को अपग्रेड करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। शीघ्र ही राज्य मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिलते ही उनके गठन का रास्ता साफ हो जाएगा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक राज्य में अब नगर निगमों की संख्या 12 से 17 हो जाएगी।

जिन 5 नगर परिषदों को निगम बनाया जा रहा है उनमें उपमुख्यमंत्री रेणु देवी का शहर बेतिया भी है। इसके अलावा बक्सर, मोतिहारी, मधुबनी और समस्तीपुर भी शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर का शहर कटिहार पहले से ही नगर निगम है। वहीं बिहटा समेत 8 विकसित ग्राम पंचायतों को सीधे नगर परिषद बनाया जा रहा है। ये वो पंचायतें हैं जहां विकास तेजी से हुआ है। वहीं लगभग 30 नगर पंचायतों को नगर परिषद में अपग्रेड किया जा रहा है। 103 नई नगर पंचायतें भी बनेंगी।

30 नगर पंचायतें नगर परिषद में अपग्रेड होंगी, 103 नई नगर पंचायतें भी बनेंगी
अभी राज्य में 12 नगर निगम, 49 नगर परिषद और 82 नगर पंचायत हैं। पटना को महानगरपालिका बनाने का प्रस्ताव भी तैयार है। इस विस्तार के बाद राज्य में 11 फीसदी की जगह 20 फीसदी आबादी शहरी हो जाएगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 103 गांवों को नगर पंचायत बनाया जा रहा है। इन गांवों में अब सीवरेज, ड्रेनेज, चौड़ी सड़कें, स्ट्रीट लाइट और गुणवत्ता युक्त पेयजल का इंतजाम होगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *