पटना सहित पूरे बिहार में होगी बारिश, 1 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, ठंड से परेशान रहेंगे लोग

PATNA-मौसम का मिजाज-पटना समेत एक दर्जन जिलों में 2 जनवरी को होगी बारिश, पांच दिन तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं : मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। गुरुवार की सुबह हल्का कोहरा छाने के साथ थोड़ी ठंड महसूस हुई। लेकिन, तापमान में गिरावट नहीं होने से ठंड का कोई खास असर नहीं रहा। बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में बना चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र अब दक्षिण बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र पर स्थित है और समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। वहीं एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 30 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत पर पड़ने की संभावना है।

इसका प्रभाव बिहार पर भी पड़ेगा और 2 जनवरी को इसका असर बिहार के मैदानी भाग पर पड़ेगा। इससे दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल और दक्षिण मध्य बिहार के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिले के एक-दो स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। राज्य के बाकी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तीन दिन ऐसा ही रहेगा माैसम
इस बीच, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। राज्यभर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री फारबिसगंज और सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री और अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

जबकि राज्य का औसत अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री और औसत न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा छाएगा। लेकिन, अगले पांच दिन तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *